Posts

राजस्थान के खाटूश्यामजी में प्रसाद बेचने को लेकर दूकानदारो के बीच जमकर मारपीट : भक्तो में मची अफरा तफरी

Image
सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्यामजी में नए साल के मौके पर श्रद्धा और आस्था के माहौल के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसाद बेचने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए।    सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्यामजी में नए साल के मौके पर श्रद्धा और आस्था के माहौल के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसाद बेचने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे श्रद्धालु दहशत में आ गए, जबकि कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन  घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, खाटूश्यामजी गांव में लखदातार ग्राउंड के पास आमने-सामने प्रसाद की दुकान लगाने वाले दो दुकानदारों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों दुकानदारों के बीच प्रसाद बेचने और ग्राहकों को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था, जो भीड़ बढ़ने के साथ उग्र हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दुकानदार एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। अचानक...

जयपुर में नौकरी के नाम पर किडनैपिंग और लूट: मास्टरमाइंड उदय मेहरा समेत गैंग गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर निकाला बदमाशों का 'जुलूस'

Image
    जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लूटने वाली एक बेहद शातिर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना उदय मेहरा समेत उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने सरेआम सड़क पर उनका जुलूस भी निकाला। नौकरी का लालच देकर बुलाते थे जयपुर -  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह गैंग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाती थी। गैंग का मास्टरमाइंड उदय मेहरा युवाओं को जयपुर में बड़ी कंपनी या सरकारी विभाग में अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने का लालच देता था। जब कोई युवक इनके झांसे में आ जाता, तो उसे इंटरव्यू या जॉइनिंग के बहाने जयपुर बुलाया जाता था   ताजा मामला जयपुर के जलमहल इलाके का है। पीड़ित युवक को उदय मेहरा ने नौकरी की बात करने के लिए रात के समय जलमहल की पाल पर बुलाया। जैसे ही युवक वहाँ पहुँचा, उदय और उसके आधा दर्जन साथियों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने युवक को हथियारों के दम पर डराया, उसे किडनैप करने की कोशिश की और उससे 1 लाख रुपये नगद व...

रसीली में नि शुल्क जांच व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 4 जनवरी को

Image
 *नववर्ष के उपलक्ष में रसीली में नि शुल्क जांच व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 4 जनवरी को* रसीली। नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर ग्राम रसीली में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 4 जनवरी 2026, रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसीली परिसर में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर जरूरतमंदों की जान बचाना है। शिविर के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. गणेश चौधरी (एमपीटी ऑर्थो, बीपीटी, सीडीएनटी, सीडीसीटी, सीएफटी), पूर्व चिकित्सक एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर द्वारा किया जाएगा। इस दौरान जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, गठिया व अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। आयोजन में स्थानीय समाजसेवियों एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहेगा। कार्य...