जयपुर में नौकरी के नाम पर किडनैपिंग और लूट: मास्टरमाइंड उदय मेहरा समेत गैंग गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर निकाला बदमाशों का 'जुलूस'

 

 


जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लूटने वाली एक बेहद शातिर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना उदय मेहरा समेत उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने सरेआम सड़क पर उनका जुलूस भी निकाला।

नौकरी का लालच देकर बुलाते थे जयपुर - 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह गैंग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाती थी। गैंग का मास्टरमाइंड उदय मेहरा युवाओं को जयपुर में बड़ी कंपनी या सरकारी विभाग में अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने का लालच देता था। जब कोई युवक इनके झांसे में आ जाता, तो उसे इंटरव्यू या जॉइनिंग के बहाने जयपुर बुलाया जाता था ताजा मामला जयपुर के जलमहल इलाके का है। पीड़ित युवक को उदय मेहरा ने नौकरी की बात करने के लिए रात के समय जलमहल की पाल पर बुलाया। जैसे ही युवक वहाँ पहुँचा, उदय और उसके आधा दर्जन साथियों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने युवक को हथियारों के दम पर डराया, उसे किडनैप करने की कोशिश की और उससे 1 लाख रुपये नगद व उसका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया।

बीच सड़क निकला बदमाशों का 'दम'

वारदात की शिकायत मिलते ही जयपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाल बिछाया और मास्टरमाइंड उदय मेहरा सहित गैंग के 6 सदस्यों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बदमाशों को उसी इलाके में ले जाकर उनका पैदल जुलूस निकाला जहाँ वे दहशत फैलाते थे।

पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि:

"अपराधियों के मन में पुलिस का डर और आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।"

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के खाटूश्यामजी में प्रसाद बेचने को लेकर दूकानदारो के बीच जमकर मारपीट : भक्तो में मची अफरा तफरी

रसीली में नि शुल्क जांच व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 4 जनवरी को